Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

विदरखा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

प्रशासन जनता के द्वार’ पहल के तहत अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सुनीं शिकायतें, तत्काल निस्तारण के निर्देश

विदरखा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

‘प्रशासन जनता के द्वार’ पहल के तहत अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सुनीं शिकायतें, तत्काल निस्तारण के निर्देश

 

फिरोजाबाद, 7 सितम्बर। जन समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से ‘प्रशासन जनता के द्वार’ पहल के तहत शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम विदरखा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 

जन चौपाल में समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जल जीवन मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी बताई गई।

15 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए

 

जन चौपाल के दौरान 15 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिलाधिकारी ने शिशुओं का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई। उन्होंने 15 वर्ष की बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराने की सलाह दी।

किसानों और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

 

जिलाधिकारी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को फैमिली आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया।

10 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश

 

जन चौपाल में प्राप्त 10 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।

पंचायत घर में नियमित बैठेंगे लेखपाल और पंचायत सचिव

 

आवास योजना से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत घर में लेखपाल और पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई में रख सकते हैं समस्याएं

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली जनसुनवाई में भी रख सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को जन चौपाल में प्राप्त सभी शिकायतों की विस्तृत सूची तैयार कर त्वरित कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!