Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जन्माष्टमी पर वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

वार्ड नंबर 12 के विभिन्न मोहल्लों में नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और बहनों को दिए उपहार

जन्माष्टमी पर वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

 

वार्ड नंबर 12 के विभिन्न मोहल्लों में नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और बहनों को दिए उपहार

 

फिरोजाबाद। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब की ओर से वार्ड नंबर 12 के विभिन्न मोहल्लों में नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए क्लब के अध्यक्ष मोहन शंखवार जी ने उन्हें उपहार प्रदान किए।

इस अवसर पर मोहन शंखवार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का कार्य करते हैं। बच्चों का मनोबल बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम के दौरान वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब की कोषाध्यक्ष गायत्री शंखवार, महासचिव कुलदीप शंखवार, शिवम शंखवार, गोविंद शंखवार सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों और बहनों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!