वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब ने मनु कश्यप को सौंपी LARVI शिशु पाठशाला के निदेशक की जिम्मेदारी
शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में संगठन की नई पहल, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प

वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब ने मनु कश्यप को सौंपी LARVI शिशु पाठशाला के निदेशक की जिम्मेदारी
शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में संगठन की नई पहल, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब द्वारा संचालित LARVI शिशु पाठशाला के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संगठन द्वारा मनु कश्यप जी को LARVI शिशु पाठशाला का निदेशक चुना गया।
इस अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब के पदाधिकारियों एवं बाल प्रेरकों की मौजूदगी में मनु कश्यप को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पाठशाला में बच्चों की शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब के अध्यक्ष मोहन शंखवार, कोषाध्यक्ष गायत्री शंखवार सहित बाल प्रेरक चांदनी शंखवार, नेहा शंखवार, मोहिनी शंखवार, अनुराधा शंखवार और काजल शर्मा समेत अन्य साथी मौजूद रहे।
संगठन की ओर से कहा गया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसी उद्देश्य को लेकर वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब लगातार सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
वीरांगना झलकारी बाई यूथ क्लब की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम है। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में LARVI शिशु पाठशाला बच्चों के सर्वांगीण विकास का बेहतर केंद्र बनेगी।




