Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

कृषि योजनाओं की समीक्षा: 31 अगस्त से पहले सभी पात्र किसानों का फसल बीमा कराने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने फॉर्मर रेजिस्ट्री, एग्री स्टेक, पीएम किसान सम्मान निधि, उर्वरक-बीज की उपलब्धता समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

कृषि योजनाओं की समीक्षा: 31 अगस्त से पहले सभी पात्र किसानों का फसल बीमा कराने के निर्देश

 

मुख्य विकास अधिकारी ने फॉर्मर रेजिस्ट्री, एग्री स्टेक, पीएम किसान सम्मान निधि, उर्वरक-बीज की उपलब्धता समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

 

फिरोजाबाद/25 अगस्त। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कृषि, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान फॉर्मर रेजिस्ट्री, एग्री स्टेक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक, बीज, कृषि रसायनों की उपलब्धता एवं तालाब पट्टा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए। साथ ही किसानों की आवश्यकता को देखते हुए उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त बैंक समन्वयकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि 31 अगस्त से पूर्व समस्त किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों का फसल बीमा अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए अभियान चलाकर किसानों का फसल बीमा कराने पर जोर दिया गया।

 

उप कृषि निदेशक एस.पी. सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूपी ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक एवं एचडीएफसी बैंक की फसल बीमा प्रगति संतोषजनक नहीं है। संबंधित बैंकों को फसल बीमा की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने बताया कि जो किसान फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वे अपना ऑप्ट-आउट फॉर्म तत्काल संबंधित बैंक में जमा करा दें।

 

एलडीएम रमाकांत त्यागी ने सभी बैंकों से अपील की कि निर्धारित समयावधि में अधिक से अधिक पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, एचडीएफसी एर्गो फसल बीमा कंपनी के मैनेजर मयंक शर्मा, प्रभारी फसल बीमा रमन देव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!