Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

कमरे में दो दिन से बंद था युवक, फांसी के फंदे पर मिला शव

फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का कमरा करीब दो दिन से बंद था।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह, निवासी कोरारी खेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा करीब दो दिन से बंद होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार की पत्नी पिछले करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर थाना नगला खंगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Pink City Times | PCT News

स्थानीय खबरों की सटीक और विश्वसनीय आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!