Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 5 लोगों पर खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

फिरोजाबाद, 24 अगस्त। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने तथा शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 5 लोगों पर खैरगढ़ पुलिस की कार्रवाई

 

फिरोजाबाद, 24 अगस्त। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने तथा शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, चौराहों एवं शराब के ठेकों के आसपास चेकिंग की गई।

 

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने एवं शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 5 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम

 

1. आकाश पुत्र पवन सिंह, निवासी ग्राम इटोली, थाना फरिहा, फिरोजाबाद।

2. कौशल किशोर पुत्र लोटन सिंह, निवासी बरला, थाना बरला, अलीगढ़।

3. राहुल पुत्र टीकमपाल, निवासी इटोली, थाना फरिहा, फिरोजाबाद।

4. नीलम कुमार पुत्र मिथलेश, निवासी हाथवंत, थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद।

5. पियूष पुत्र बन्टू, निवासी दुगना, थाना फरिहा, जनपद फिरोजाबाद।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विनीत दांगी, कांस्टेबल 1480 आलोक कुमार एवं कांस्टेबल 400 अनुज कुमार शामिल रहे।

 

Pink City Times | PCT News

जनपद की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!