यूपीराज्यलोकल न्यूज़

 ई-लॉटरी से 62 किसानों का कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए चयन

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ लाभार्थियों का चयन, डीबीटी से किसानों के खातों में पहुंचेगी अनुदान राशि

ई-लॉटरी से 62 किसानों का कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए चयन

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ लाभार्थियों का चयन, डीबीटी से किसानों के खातों में पहुंचेगी अनुदान राशि

 

फिरोजाबाद, 21 अगस्त। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों में से लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसान भी मौजूद रहे। ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए कुल 62 किसानों का चयन किया गया।

 

चयनित लाभार्थियों में विकासखंड अरांव के पुष्पेन्द्र कुमार का 30 लाख रुपये का कस्टम हायरिंग सेंटर, विकासखंड एका के रामगोपाल का 10 लाख रुपये का कस्टम हायरिंग सेंटर, विकासखंड एका के कुंवरपाल का कृषि ड्रोन तथा विकासखंड शिकोहाबाद के अवनीश कुमार का कृषि यंत्र ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस सहित अन्य किसान शामिल हैं।

 

चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन की सूचना उपलब्ध करा दी गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित कृषि यंत्र क्रय करने के बाद नियमानुसार अनुदान की धनराशि किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

 

ई-लॉटरी के दौरान उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं संबंधित किसान मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना, कृषि कार्यों को आसान बनाना और खेती की लागत को कम करना है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!