गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार, सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
NH-19 करहल अंडरपास के पास विजय होटल से पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी और दो आरोपी महिलाएं शामिल; चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार, सिरसागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
NH-19 करहल अंडरपास के पास विजय होटल से पुलिस ने दबोचा, दो आरोपी और दो आरोपी महिलाएं शामिल; चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-19 करहल अंडरपास स्थित विजय होटल के पास घेराबंदी कर चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजबहादुर उर्फ धीबाला पुत्र हुकुम सिंह, मनोज पुत्र मुन्नालाल, लाली उर्फ गीता पत्नी राजबहादुर उर्फ धीबाला और साजना उर्फ राखी पत्नी मनोज, निवासी खेमगंज गिहार कॉलोनी, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
चारों आरोपी मु0अ0सं0 409/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सिरसागंज थाने में पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार राजबहादुर और मनोज के खिलाफ वर्ष 2025 के मुकदमों के साथ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं लाली उर्फ गीता के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। साजना उर्फ राखी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम, बीएनएस की धाराओं और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, दीपक पाल, दिलीप कुमार, महिला कांस्टेबल नीतू कुमारी और महिला कांस्टेबल साक्षी कश्यप शामिल रहे।
Pink City Times | PCT News
फिरोजाबाद की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सटीक अंदाज में।




