Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों और तीमारदारों से लिया फीडबैक; सफाई व्यवस्था और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों और तीमारदारों से लिया फीडबैक; सफाई व्यवस्था और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

 

फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों एवं परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया और इलाज अथवा चिकित्सकों से संबंधित कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।

 

जिलाधिकारी ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान कुछ आवश्यक सुधारों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे संचालित होने वाले अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए। सफाई कर्मियों को नियमित एवं समर्पित भाव से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने नर्सिंग एवं मेडिकल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिजनों को बच्चा दिखाने के लिए नवजात को बेड से बाहर न लाया जाए। इसके बजाय परिजनों को बारी-बारी से मरीज के बेड तक ले जाकर ही नवजात को दिखाया जाए, जिससे संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। दिन हो, दोपहर हो या रात—समय-समय पर स्वयं अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है, ताकि आमजन को बिना किसी बाधा के त्वरित और बेहतर चिकित्सीय सहायता मिल सके।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत संज्ञान में आती है, तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

स्रोत: जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!