Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला पुलिस की कार्रवाई: वांछित अभियुक्त योगेन्द्र गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी

शक्ति नगर से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, मुकदमा संख्या 370/2026 में चल रहा था वांछित

टूंडला पुलिस की कार्रवाई: वांछित अभियुक्त योगेन्द्र गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी की तैयारी

 

शक्ति नगर से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, मुकदमा संख्या 370/2026 में चल रहा था वांछित

टूंडला। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 370/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त योगेन्द्र पुत्र रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी 10 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:10 बजे शक्ति नगर, थाना टूंडला क्षेत्र से की गई। आरोपी शक्ति नगर में ब्लॉक के पीछे का निवासी बताया गया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना टूंडला प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार पौनिया, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार तथा कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।

PCT News Digital | फिरोजाबाद से जुड़ी हर बड़ी खबर पर नजर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!