क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

महिला पर सिलवट्टे से जानलेवा हमला कर पाजेब लूटने के मामले में था वांछित, पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश ने झोंका फायर; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

महिला पर सिलवट्टे से जानलेवा हमला कर पाजेब लूटने के मामले में था वांछित, पुलिस ने दबिश दी तो बदमाश ने झोंका फायर; जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

 

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने लूट और आपराधिक घटनाओं में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामजीत को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

महिला पर किया था जानलेवा हमला, पाजेब लेकर हुआ था फरार

 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की मध्य रात्रि करीब एक बजे अभियुक्त ने बरामदे में सो रही एक महिला की मां के मुंह और छाती पर सिलवट्टे से जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि इसके बाद महिला की पाजेब छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

 

मामले में थाना दक्षिण पुलिस ने 7 अगस्त को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं।

 

टीएल तिराहा के पास पुलिस ने घेरा, बदमाश ने कर दी फायरिंग

 

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित रामजीत पुत्र घनश्याम टीएल तिराहा स्थित बाउंड्री प्लॉट के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

 

सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लग गई।

 

इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

 

कब्जे से पाजेब, तमंचा और कारतूस बरामद

 

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई एक जोड़ी पाजेब, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

 

घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रामजीत के खिलाफ फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ थाना उत्तर, थाना दक्षिण और थाना रामगढ़ में कुल आठ मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह, चौकी प्रभारी महाबीर नगर उपनिरीक्षक सिंह राज सिंह, उपनिरीक्षक सोनू भाटी, उपनिरीक्षक रजत तोमर सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!