यूपीराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया ग्लास म्यूजियम और बाबा नीब करौरी धाम का आकस्मिक निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, ग्लास म्यूजियम परिसर में कैफेटेरिया व आकर्षक पौधरोपण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया ग्लास म्यूजियम और बाबा नीब करौरी धाम का आकस्मिक निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, ग्लास म्यूजियम परिसर में कैफेटेरिया व आकर्षक पौधरोपण के दिए निर्देश

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहनलाल गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऑडिटोरियम, निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम तथा बाबा नीब करौरी धाम परिसर में बने मल्टीपर्पस हॉल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम के आसपास फैली झाड़ियों और गंदगी को तत्काल जेसीबी के माध्यम से साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने ग्लास म्यूजियम की प्रत्येक मंजिल का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माणदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं डिजाइनिंग के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक कैफेटेरिया बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्लास म्यूजियम में आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कैफेटेरिया विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग को म्यूजियम परिसर में आकर्षक डिजाइन के साथ बेहतर पौधरोपण कराने के लिए कहा।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ग्लास म्यूजियम आने वाले समय में जिले की पहचान और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए।

बाबा नीब करौरी धाम में भी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसके बाद जिलाधिकारी ने बाबा नीब करौरी धाम परिसर में नवनिर्मित मल्टीपर्पस हॉल, डिजिटल लाइब्रेरी, गेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग हॉल और डॉर्मिटरी रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, स्वच्छता और आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!