Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिव मंदिर के दो घंटे चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल और हथौड़ी की बरामद

नारखी पुलिस की कार्रवाई में अर्जुन और प्रदीप दबोचे गए, चोरी में इस्तेमाल हथौड़ी और सीजशुदा बाइक भी बरामद

शिव मंदिर के दो घंटे चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल और हथौड़ी की बरामद

 

नारखी पुलिस की कार्रवाई में अर्जुन और प्रदीप दबोचे गए, चोरी में इस्तेमाल हथौड़ी और सीजशुदा बाइक भी बरामद

फिरोजाबाद। जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से चोरी हुए दो घंटों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नारखी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए मंदिर के दो घंटे, वारदात में प्रयुक्त एक अवैध हथौड़ी तथा एक सीजशुदा पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना नारखी पुलिस टीम ने ग्राम राजारामपुर क्षेत्र से अर्जुन पुत्र शेर सिंह और प्रदीप पुत्र कालीचरन, दोनों निवासी बड़ा मोहल्ला थाना नारखी, को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से शिव मंदिर से चोरी किए गए दो घंटे और चोरी में इस्तेमाल की गई एक अवैध हथौड़ी बरामद हुई। साथ ही उनके कब्जे से मिली पल्सर मोटरसाइकिल (UP83BH0209) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना नारखी में मुकदमा संख्या 321/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

बरामदगी

शिव मंदिर के दो घंटे

एक अवैध हथौड़ी

पल्सर मोटरसाइकिल (UP83BH0209), धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज

पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा एवं रिक्रूट आरक्षी सुरजीत की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!