क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: चनौरा पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

जसराना निवासी अंशु अपनी बहन के घर जा रहे थे, कोटला रोड स्थित नए हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

फिरोजाबाद: चनौरा पुल के पास स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत

 

जसराना निवासी अंशु अपनी बहन के घर जा रहे थे, कोटला रोड स्थित नए हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

फिरोजाबाद। जनपद के कोटला रोड स्थित नए हाईवे पर चनौरा पुल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ब्लैक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

मृतक की पहचान अंशु पुत्र जसवीर सिंह (32 वर्ष), निवासी मोहम्मदपुर, थाना जसराना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशु अपनी बाइक से राजा की ताल स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान चनौरा पुल के पास उनकी बाइक की ब्लैक स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Oplus_16908288

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!