क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना जानलेवा, लोहे का पाइप गिरने से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल

जैन मंदिर के पास निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल; स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

फिरोजाबाद: निर्माणाधीन ओवरब्रिज बना जानलेवा, लोहे का पाइप गिरने से साइकिल सवार युवक गंभीर घायल

Oplus_16908288

जैन मंदिर के पास निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल; स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। शहर के जैन मंदिर के पास सुभाष तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से लोहे की शटरिंग का पाइप नीचे सड़क से गुजर रहे एक साइकिल सवार युवक पर गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।

oplus_0

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मनीष पुत्र मनोज, निवासी हुमायूंपुर, थाना दक्षिण के रूप में हुई है। वह साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी निर्माणाधीन ओवरब्रिज से लोहे की शटरिंग का पाइप अचानक उसके सिर पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही ऊपर से गिरने वाली निर्माण सामग्री को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लोगों का कहना है कि इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारी घायल युवक की सहायता के लिए आगे नहीं आए। इस घटना के बाद ठेकेदार की कार्यशैली और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब लोगों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए निर्माण स्थल पर सख्त सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!