क्राइमयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल; तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

गुरुग्राम से लखनऊ लौट रहे थे कार सवार, नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा; यूपीडा एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, पांच घायल; तीन मेडिकल कॉलेज रेफर

Oplus_16908288

गुरुग्राम से लखनऊ लौट रहे थे कार सवार, नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा; यूपीडा एंबुलेंस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

फिरोजाबाद | पिंक सिटी टाइम्स

फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के खंभा संख्या 53 के पास गुरुग्राम से लखनऊ लौट रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में कार सवार राजेश मिश्रा, अमित पांडेय, प्रथम मिश्रा, बृजेश मिश्रा और रवि त्रिवेदी, सभी निवासी लखनऊ, घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो का उपचार शिकोहाबाद में जारी है।

Oplus_16908288

घायलों के अनुसार, कार का टायर अचानक फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इस मामले में घायल रवि त्रिवेदी का बयान तथा डॉ. मोहित सिंघल की चिकित्सकीय जानकारी भी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!