Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्तों का आतंक, वार्डों तक पहुंच रहे कुत्ते

प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने नगर निगम को लिखा पत्र, मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता

फिरोजाबाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्तों का आतंक, वार्डों तक पहुंच रहे कुत्ते

Oplus_16908288

 

प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने नगर निगम को लिखा पत्र, मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। अस्पताल परिसर में कुत्ते बिना किसी रोक-टोक के वार्डों, आईसीयू के बाहर और कई बार मरीजों के बेड तक पहुंच जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने और हमले की आशंका लगातार बनी रहती है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि रात के समय वार्ड से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के कारण हर समय डर का माहौल बना रहता है। कई बार कुत्ते मरीजों का भोजन उठा ले जाते हैं और आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे वार्डों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इससे मरीजों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने नगर निगम को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

प्राचार्य ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि अस्पताल परिसर में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। अब सभी की निगाहें नगर निगम की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!