फिरोजाबाद: नगला सिंघी पुलिस का जुए पर शिकंजा, तीन जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
रसूलाबाद फुलट्टी के तीन आरोपी नगला सिंघी-पापरिया रोड के पास जुआ खेलते पकड़े गए, नकदी और ताश के पत्ते बरामद

फिरोजाबाद: नगला सिंघी पुलिस का जुए पर शिकंजा, तीन जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
रसूलाबाद फुलट्टी के तीन आरोपी नगला सिंघी-पापरिया रोड के पास जुआ खेलते पकड़े गए, नकदी और ताश के पत्ते बरामद
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला सिंघी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस द्वारा सोमवार को नगला सिंघी-पापरिया रोड से कुर्रा गांव की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दबिश दी गई। इस दौरान तीन लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतलाल पुत्र लक्ष्मण सिंह, मुकेश निषाद पुत्र अमृतलाल तथा हरी सिंह पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम रसूलाबाद फुलट्टी, थाना नगला सिंघी, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 440 रुपये मालफड़, 100 रुपये जामा तलाशी से तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना नगला सिंघी में मु0अ0सं0 78/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल, उपनिरीक्षक जसवंत, उपनिरीक्षक गंगीराम मीणा, आरक्षी शाहरुख खान एवं आरक्षी नितिन कुमार की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।



