Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में कल होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 337 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

63 मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह, अन्य जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह; जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

फिरोजाबाद में कल होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन, 337 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

63 मुस्लिम जोड़ों का होगा निकाह, अन्य जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह; जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया अंतिम जायजा

फिरोजाबाद।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद में मंगलवार को जेएमआर रिजॉर्ट, इंदूमई में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 337 जोड़ों का चयन किया गया है। इनमें 63 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाएगा, जबकि अन्य सभी हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न होगा। यह आयोजन सर्वधर्म समभाव की मिसाल भी पेश करेगा।

बारिश के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि पूरा कार्यक्रम कवर्ड एरिया में आयोजित किया जाए, ताकि लाभार्थियों, उनके परिजनों और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा एक लाख रुपये का व्यय किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक और भव्य तरीके से कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक संबल प्रदान करना है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और गरिमा के साथ संपन्न कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!