Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

कांवड़ यात्रा 2026: एटा-फिरोजाबाद पुलिस की अंतरजनपदीय समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, दोनों जनपदों की पुलिस मिलकर संभालेगी कांवड़ मार्ग की व्यवस्था

कांवड़ यात्रा 2026: एटा-फिरोजाबाद पुलिस की अंतरजनपदीय समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बनी रणनीति

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, दोनों जनपदों की पुलिस मिलकर संभालेगी कांवड़ मार्ग की व्यवस्था

फिरोजाबाद।

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद एटा में अंतरजनपदीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एटा और फिरोजाबाद पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की।

बैठक में जनपद फिरोजाबाद की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी जसराना, क्षेत्राधिकारी टूंडला, प्रभारी निरीक्षक जसराना, प्रभारी निरीक्षक एका, थानाध्यक्ष रजावली तथा यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरियर एवं डायवर्जन योजना, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दोनों जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की कार्ययोजना पर भी सहमति बनी।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा एटा और फिरोजाबाद पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!