फिरोजाबाद: किसान यूनियन नेता को धमकाने का आरोप, बिना नंबर प्लेट कार को पुलिस ने लिया कब्जे में
शिकोहाबाद के किरण हॉस्पिटल के बाहर हुआ हंगामा, डॉ. विवेक यादव बोले—पति-पत्नी विवाद में महिला का साथ देने पर मिली जान से मारने की धमकी

फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर किरण हॉस्पिटल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय किसान यूनियन (किरण) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव ने कुछ कार सवार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
डॉ. विवेक यादव के अनुसार, वह एक पति-पत्नी के विवाद में पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए उसका सहयोग कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग कार से पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ती देख कार सवार अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर खड़ी बिना नंबर प्लेट वाली कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्थान: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड स्थित किरण हॉस्पिटल।
बाइट: डॉ. विवेक यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (किरण)।