शिकोहाबाद में एंबुलेंस-ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
नोशेरा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, प्रारंभिक जानकारी में प्राइवेट एंबुलेंस चालक की लापरवाही की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

शिकोहाबाद में एंबुलेंस-ट्रैक्टर ट्रॉला की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

नोशेरा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, प्रारंभिक जानकारी में प्राइवेट एंबुलेंस चालक की लापरवाही की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोशेरा के पास प्राइवेट एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉला की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मिलाप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण प्राइवेट एंबुलेंस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है, जिसके चलते एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉला से जा टकराई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।




