Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में हरियाली अभियान को नई गति, डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं संग किया वृक्षारोपण

जेवी इंटर कॉलेज अलीनगर केंजरा में पौधारोपण कार्यक्रम, महिलाओं और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

फिरोजाबाद में हरियाली अभियान को नई गति, डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं संग किया वृक्षारोपण

जेवी इंटर कॉलेज अलीनगर केंजरा में पौधारोपण कार्यक्रम, महिलाओं और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

फिरोजाबाद।

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जनभागीदारी पर आधारित विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव तथा अन्य अधिकारियों के साथ जेवी इंटर कॉलेज, अलीनगर केंजरा परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘माता-रानी’ एवं ‘श्री गणेश’ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति जब किसी पौधे की देखभाल करती है तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और हरियाली का आधार तैयार करती है।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से यह पहल एक जनआंदोलन का रूप लेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता बढ़ेगी।

वृक्षारोपण अभियान में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं डीसी एनआरएलएम ने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाली अभियान में भी महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी भानेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सतेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!