प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में नकल पर सख्ती, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
शिकोहाबाद के नारायण डिग्री कॉलेज और पाली इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और सीटिंग प्लान का लिया जायजा

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में नकल पर सख्ती, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
शिकोहाबाद के नारायण डिग्री कॉलेज और पाली इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और सीटिंग प्लान का लिया जायजा
फिरोजाबाद।
जनपद में आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा)-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने शिकोहाबाद स्थित नारायण डिग्री कॉलेज एवं पाली इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन तथा सुरक्षा प्रबंधों की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने चेतावनी दी कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और पूरी तरह नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है।




