क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, थाना उत्तर पुलिस को मिली सफलता

गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, थाना उत्तर पुलिस को मिली सफलता

 

कृष्णा नगर क्षेत्र से दबोची गई अभियुक्ता वंदना, न्यायालय में पेश कर भेजी गई विधिक कार्रवाई के लिए

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह कार्रवाई की गई। थाना उत्तर में दर्ज मुकदमा संख्या 303/2026, धारा 105/115(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्ता वंदना पुत्री दिनेश निवासी कंजर मोहल्ला, कृष्णा नगर थाना उत्तर को उसके मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी, उपनिरीक्षक अमित कुमार तथा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना उत्तर में गैर-इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से वांछित चल रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

निरीक्षक अपराध राकेश कुमार

उपनिरीक्षक अमित कुमार

महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी

कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार

कांस्टेबल विजय कुमार

महिला कांस्टेबल साधना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!