फिरोजाबाद पुलिस के तीन कर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर दी गई विदाई
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने माला पहनाकर किया सम्मानित, सेवाओं की सराहना की

फिरोजाबाद पुलिस के तीन कर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर दी गई विदाई
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने माला पहनाकर किया सम्मानित, सेवाओं की सराहना की
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद पुलिस परिवार के लिए रविवार का दिन भावुक क्षणों से भरा रहा। अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में ससम्मान विदाई दी गई।
क्षेत्राधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके लंबे कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को याद किया।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी:
निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री मौ. हारुन
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सहेन्द्रपाल सिंह
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजकुमार सिंह
कार्यक्रम का समापन सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं एवं सम्मान के साथ किया गया।




