अवैध स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन बसें सीज
सड़क सुरक्षा को लेकर फिरोजाबाद में चला विशेष प्रवर्तन अभियान

अवैध स्लीपर बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन बसें सीज
सड़क सुरक्षा को लेकर फिरोजाबाद में चला विशेष प्रवर्तन अभियान
फिरोजाबाद। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री प्रेम सिंह ने किया।
अभियान के दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित की जा रही 03 स्लीपर बसों को विभागीय टीम ने सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के दस्तावेजों और संचालन मानकों की भी जांच की गई।
नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री प्रेम सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परिवहन विभाग का यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अवैध वाहन संचालन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।




