Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गंदे पानी में उतरकर पार्षद ने किया विरोध, बोले- “मेरी जनता यही पानी पी रही है”

फिरोजाबाद के सुदामा नगर में फूटी पाइपलाइन से कई मकानों पर खतरा, नगर निगम पर अनदेखी का आरोप

गंदे पानी में उतरकर पार्षद ने किया विरोध, बोले- “मेरी जनता यही पानी पी रही है”

फिरोजाबाद के सुदामा नगर में फूटी पाइपलाइन से कई मकानों पर खतरा, नगर निगम पर अनदेखी का आरोप

फिरोजाबाद नगर निगम इन दिनों लगातार विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ताजा मामला वार्ड नंबर-20 के सुदामा नगर इलाके से सामने आया है, जहां क्षेत्रीय पार्षद मनोज शंखवार ने अनोखे तरीके से नगर निगम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

पार्षद मनोज शंखवार फूटी हुई पानी की पाइपलाइन से भरे गंदे पानी में उतर गए और वहीं खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से नई पाइपलाइन डलवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

पार्षद के मुताबिक इलाके में वर्षों पुरानी पाइपलाइन बिछी हुई है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पाइपलाइन लीकेज के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कुछ मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पार्षद को गंदे पानी में उतरने से मना किया और कहा कि पानी में कीड़े हैं, लेकिन इस पर पार्षद ने जवाब दिया कि “जब मेरी जनता यही पानी पी रही है तो मैं इसमें उतरने से पीछे नहीं हटूंगा।”

पार्षद के इस विरोध प्रदर्शन की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को मजबूती से उठाया है। वहीं नगर निगम की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!