Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर: रिक्रूट सिपाही की मौत, दो गंभीर घायल

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, आगरा में चल रहा घायलों का इलाज

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर: रिक्रूट सिपाही की मौत, दो गंभीर घायल

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, आगरा में चल रहा घायलों का इलाज

फिरोजाबाद:
फिरोजाबाद में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाईवे स्थित इंदुमई पुलिया के पास पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2025 बैच के रिक्रूट सिपाही ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक ऋतिक वर्तमान में शिकोहाबाद थाने में तैनात थे और मूल रूप से गाजियाबाद के पसौंदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल मोहित, जो सिरसागंज में सिपाही के पद पर तैनात हैं, तथा अवनीश को गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायल अवनीश के पिता लखनऊ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!