शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, डिफाल्टर अधिकारियों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
आईजीआरएस पोर्टल पर खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, डिफाल्टर अधिकारियों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
आईजीआरएस पोर्टल पर खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
फिरोजाबाद, 18 मई। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आईजीआरएस पोर्टल और हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के चलते शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में जाती हैं तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
प्रदेश में 36वीं रैंक आने पर जताई नाराजगी
समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में फिरोजाबाद जनपद को प्रदेश में 36वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने इस गिरावट पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ विभागों और अधिकारियों द्वारा शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं किए जाने के कारण कई मामले डिफाल्टर श्रेणी में चले गए, जिससे जनपद की छवि प्रभावित हुई है।
अधिकारियों को दी अंतिम चेतावनी
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि आगामी महीनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं और डिफाल्टर मामलों को शून्य करने की दिशा में काम करें, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।




