अरांव पुलिस का एक्शन
नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं

अरांव पुलिस का एक्शन
नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं
Firozabad के थाना अरांव पुलिस ने नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कस्बा भारौल बाईपास मोड़ के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुकदमा संख्या 49/26 धारा 137(2) बीएनएस में वांछित चल रहे मोहम्मद आशिक पुत्र बली मोहम्मद निवासी ग्राम खेरी थाना अरांव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस और 3/4(2) पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद नफीस, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद आफताब और महिला कांस्टेबल हेमलता शामिल रहीं।




