अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 22 जोड़ों ने लिए सात फेरे
वीरांगना झलकारी बाई सर्व समाज एजुकेशन सोसाइटी के कार्यक्रम में नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद, समाज में एकता का संदेश
अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 22 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीरांगना झलकारी बाई सर्व समाज एजुकेशन सोसाइटी के कार्यक्रम में नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद, समाज में एकता का संदेश

खबर:
फिरोजाबाद में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वीरांगना झलकारी बाई सर्व समाज एजुकेशन सोसाइटी (रजिस्टर्ड) द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जलेसर रोड स्थित रामदास गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें 22 जोड़ों का विधि विधान के साथ विवाह कराया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के रोहित शंखवार ने बताया कि इस आयोजन के तहत 22वें जोड़े तक कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा वर्ष में चार बार ऐसे सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईवी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नंदनी यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
डॉ. नंदनी यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए रोहित शंखवार को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।




