जयपुर के सांगानेर में सूने मकान से लाखों की चोरी
हरिद्वार गए परिवार के घर को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

जयपुर के सांगानेर में सूने मकान से लाखों की चोरी
हरिद्वार गए परिवार के घर को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुए तीन बदमाश
जयपुर के सांगानेर इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र की सोनी विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित सौरभ वर्मा के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ 31 मार्च 2026 से हरिद्वार गए हुए थे। इसी दौरान 4 अप्रैल की रात करीब 2 बजे से 3:30 बजे के बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर से सोने के कुंडल, बच्चों की गुल्लक से नकदी, करीब 200 ग्राम चांदी की पायल, 32 इंच की एलईडी टीवी और एक पासपोर्ट लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
घटना की जानकारी पड़ोसियों ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खास बात यह है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




