फिरोजाबाद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, फिटनेस व दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष अभियान तेज
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, 1 से 15 अप्रैल तक चल रहे अभियान की समीक्षा

फिरोजाबाद में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, फिटनेस व दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष अभियान तेज
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, 1 से 15 अप्रैल तक चल रहे अभियान की समीक्षा
फिरोजाबाद:
जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में खण्ड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों और परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गठित निरीक्षण टीमों के साथ समन्वय बनाकर सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित करें।
अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि परिवहन नियमों का पूरी तरह पालन हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन विद्यालयों द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान जनपद में सुरक्षित, व्यवस्थित और जिम्मेदार विद्यालयी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा




