Uncategorizedयूपी
कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फिरोजाबाद के थाना फरिया की घटना

कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फिरोजाबाद:
जनपद के थाना फरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। घटना गाँव चिढरई पृथ्वीसिंह की है, जहां साइकिल से जा रहे आकाश (पुत्र ओमपाल) को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी।
हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा बीती शाम का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




