फ़िरोज़ाबाद: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या, दो नामजद आरोपी

फ़िरोज़ाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव मिलक भट्टा में एक युवक की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना 30 से 31 मार्च की मध्यरात्रि की बताई जा रही है।
पुलिस ने रात करीब 1 बजे गांव मिलक भट्टा के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद की। मृतक की पहचान सेलई निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो नामजद लोग चंदन सिंह को अपने साथ बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।




