कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया श्रमदान, स्वच्छता अभियान को बनाया नियमित
हर माह द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम ने सामूहिक सहभागिता को बताया जरूरी

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया श्रमदान, स्वच्छता अभियान को बनाया नियमित
हर माह द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम ने सामूहिक सहभागिता को बताया जरूरी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के विजन को साकार करने की दिशा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के साथ परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्वच्छ वातावरण में कार्य करने से ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहती है, जिससे अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर सकते हैं।

स्वच्छता को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जापान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां नागरिक स्वयं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाते हैं। इसी तरह यदि जनपद का प्रत्येक नागरिक अपने आसपास की सफाई में योगदान दे, तो स्वच्छता अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. कल्पना जायसवाल, उप जिलाधिकारी धर्मवीर भारती सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
PCT News Digital




