Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

किरायेदार बनकर घरों में करते थे चोरी, नींद की गोलियां खिलाकर वारदात को देते थे अंजाम; शिकोहाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने चोरी का किया खुलासा, ज्वैलरी-नगदी समेत चाकू, नींद की गोलियां और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद

किरायेदार बनकर घरों में करते थे चोरी, नींद की गोलियां खिलाकर वारदात को देते थे अंजाम; शिकोहाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने चोरी का किया खुलासा, ज्वैलरी-नगदी समेत चाकू, नींद की गोलियां और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, ₹4,300 नकद, नींद की पांच गोलियां, एक अवैध चाकू, प्लास और पेचकस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ कन्हैया उर्फ धीरज पुत्र छोटेलाल निवासी संजय गांधी कॉलोनी, क्वार्सी, अलीगढ़ और दीपू पुत्र महेश निवासी ज्वालापुरी, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ के रूप में हुई है।

रसगुल्ले में नींद की गोली मिलाकर चोरी का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर अपने एक अन्य साथी बबलू पुत्र अर्जुन निवासी अलीगढ़ के साथ मिलकर किरायेदार बनकर लोगों के घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार करीब तीन माह पूर्व शिकोहाबाद के शान वाली गली, कटरा मीरा निवासी मुरालीलाल गुप्ता के मकान में परिवार के सदस्यों को रसगुल्ले में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई गईं। परिवार के सदस्यों के सो जाने के बाद घर से ज्वैलरी और नगदी चोरी किए जाने की बात पूछताछ में सामने आई है।

पुलिस ने बरामद ज्वैलरी और नगदी को इसी घटना से संबंधित बताया है। वहीं आरोपियों ने चोरी का कुछ अन्य सामान अपने साथी बबलू के पास होने की बात बताई है। पुलिस अब प्रकाश में आए आरोपी की तलाश में जुटी है।

यहां से हुई दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

थाना शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने दोनों आरोपियों को नौशहरा रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया। कृष्ण उर्फ कन्हैया के कब्जे से अवैध चाकू मिलने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह सामान हुआ बरामद

04 कुण्डल (02 जोड़ी) पीली धातु

01 चैन पीली धातु

01 लेडीज अंगूठी पीली धातु

₹4,300 नकद

नींद की 05 गोलियां

01 अवैध चाकू

01 प्लास

01 पेचकस

पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। कृष्ण उर्फ कन्हैया के खिलाफ शिकोहाबाद और अलीगढ़ जनपद में लूट, चोरी और आयुध अधिनियम से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि दीपू के खिलाफ भी चोरी एवं धोखाधड़ी से संबंधित पूर्व मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्रकाश में आए तीसरे आरोपी बबलू की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!