जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का किया आकस्मिक निरीक्षण
कक्षा-5 की छात्रा फिजा ने बताई ‘Division’ की सही स्पेलिंग, जिलाधिकारी ने बच्चों को बांटीं नोटबुक और टॉफियां

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का किया आकस्मिक निरीक्षण
कक्षा-5 की छात्रा फिजा ने बताई ‘Division’ की सही स्पेलिंग, जिलाधिकारी ने बच्चों को बांटीं नोटबुक और टॉफियां
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पेमेश्वर गेट का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता और बच्चों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा-5 में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने छात्रा फिजा से ‘Division’ की स्पेलिंग पूछी, जिसका छात्रा ने सही उत्तर दिया। छात्रा के सही जवाब पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जताई और विद्यालय के सभी बच्चों को नोटबुक एवं टॉफियां वितरित कीं।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में मौजूद अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में उन्हें भोजन के साथ फल भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में समय से परीक्षाएं कराए जाने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
प्रधानाध्यापक शोहरत अली ने बताया कि विद्यालय में तीन अध्यापक और दो शिक्षा मित्र तैनात हैं। विद्यालय में कुल 150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें निरीक्षण के दौरान 99 बच्चे उपस्थित मिले।
इस अवसर पर एबीएसए सुधीर गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोहरत अली सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
PCT News Digital | Pink City Times




