Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गर्भवती महिला के अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख में मिली छेनी, परिजनों ने पोस्टमार्टम में लापरवाही का लगाया आरोप

अस्थियां बीनने पहुंचे परिजनों को शव के अवशेषों के पास मिली लोहे की छेनी, पुलिस ने शुरू की जांच; एएसपी ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी दिखाने की बात कही

गर्भवती महिला के अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख में मिली छेनी, परिजनों ने पोस्टमार्टम में लापरवाही का लगाया आरोप

 

अस्थियां बीनने पहुंचे परिजनों को शव के अवशेषों के पास मिली लोहे की छेनी, पुलिस ने शुरू की जांच; एएसपी ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी दिखाने की बात कही

 

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव लभौआ में गर्भवती महिला अंजली की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार सुबह अस्थियां एकत्र करने पहुंचे परिजनों को चिता की राख में एक लोहे की छेनी मिली। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

 

मृतका के जेठ चरन सिंह का आरोप है कि अस्थियां एकत्र करते समय शव के अवशेषों के पास लोहे की छेनी मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि यह छेनी पोस्टमार्टम के दौरान शव के साथ रह गई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श्मशान घाट के साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की।

 

पुलिस के अनुसार अंजली के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में कराया गया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की चूक की संभावना बेहद कम है। हालांकि, परिजनों द्वारा छेनी मिलने के लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।

 

परिजनों से बातचीत करने पहुंचे एएसपी जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई थी। उन्होंने परिजनों को थाने बुलाकर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी दिखाने की बात कही, ताकि छेनी मिलने के मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पहले से गरमाया हुआ है मामला

 

बताया गया है कि रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी के शक में गांव लभौआ निवासी गौरव को हिरासत में लिया था। इसके बाद सोमवार को उसकी गर्भवती पत्नी अंजली की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया था। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

अब अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख में छेनी मिलने के मामले ने परिजनों की नाराजगी को फिर बढ़ा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!