Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरी चौराहे के पास की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरी चौराहे के पास की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बरी चौराहे के पास से विजेन्द्र पुत्र लाखन सिंह, निवासी बड़ा मिर्जा नगला, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 449/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजेन्द्र के खिलाफ थाना उत्तर में वर्ष 2022 में भी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ दो मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना रसूलपुर

उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, थाना रसूलपुर

कांस्टेबल 1203 आकाश कुमार

कांस्टेबल 1460 मनु

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!