क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टनल में मौत का तांडव! दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में चार की मौत, फिरोजाबाद के दो युवकों के शव पहुंचते ही मचा कोहराम

चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल नंबर-12 में हुआ दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत और आठ घायल; कादीपुर गांव में पसरा मातम

टनल में मौत का तांडव! दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में चार की मौत, फिरोजाबाद के दो युवकों के शव पहुंचते ही मचा कोहराम

चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल नंबर-12 में हुआ दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत और आठ घायल; कादीपुर गांव में पसरा मातम

फिरोजाबाद। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले में गुरुवार सुबह टनल नंबर-12 के भीतर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं। मृतकों में फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी विशाल कुमार और रवि कुमार भी शामिल हैं।

टनल के अंदर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक

बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे टनल नंबर-12 के अंदर पंजाब नंबर के एक ट्रक और हिमाचल नंबर के दूसरे ट्रक की अचानक आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टनल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नगवाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतकों की संख्या चार होने की पुष्टि हुई। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो युवकों की मौत से कादीपुर में पसरा मातम

हादसे में मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी विशाल कुमार और रवि कुमार के रूप में होने के बाद गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे दोनों युवकों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

 

दोनों युवकों की मौत की खबर से कादीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत ने दो परिवारों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।

Pink City Times | PCT News
स्थानीय खबरों से लेकर हर बड़ी खबर पर हमारी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!