यूपीराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजाबाद एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

कैम्प कार्यालय और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रनिष्ठा की शपथ, सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिले सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र

स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजाबाद एसएसपी ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

 

कैम्प कार्यालय और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रनिष्ठा की शपथ, सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिले सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र

 

फिरोजाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने कैम्प कार्यालय एवं पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर विधिवत ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा, संविधान और कानून के प्रति निष्ठा तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि वीरों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर भी है।

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जनपद में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा निरीक्षक प्रेमशंकर पांडेय, प्रभारी एसओजी फिरोजाबाद; निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, प्रभारी एलआईयू; कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लोकेश कुमार; मुख्य आरक्षी ललित कुमार एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता को सराहनीय सेवा के लिए डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया।

 

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल पंचम लाल, हेड कांस्टेबल महेशचन्द्र, हेड कांस्टेबल बृज मोहन एवं निरीक्षक गोपनीय हरीश कुमार अवस्थी को सराहनीय सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक टूंडला बैजनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण योगेन्द्र पाल, प्रभारी सर्विलांस मुकेश कुमार, सर्विलांस पुलिस टीम, एसओजी टीम, प्रभारी मीडिया सेल/पीआरओ ओम हरि वाजपेयी, पीआरओ उदयवीर मलिक, प्रतिसार निरीक्षक सुरेन्द्र विक्रम सिंह सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

एसएसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा उठाने की अपेक्षा की।

 

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस परिवार ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।

 

फिरोजाबाद पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

“राष्ट्र सर्वोपरि — कर्तव्य हमारा संकल्प।”

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!