युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा—1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान से जोड़ना जरूरी, 18 अगस्त को होगा मॉपअप राउंड

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा—1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान से जोड़ना जरूरी, 18 अगस्त को होगा मॉपअप राउंड

फिरोजाबाद, 14 अगस्त। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मुख्य अतिथि तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान सीधे तौर पर बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है। पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों को भोजन से मिलने वाला पूरा पोषण शरीर को नहीं मिल पाता, जिससे कुपोषण, एनीमिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी लक्षित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दवा लेने से छूटे बच्चों के लिए 18 अगस्त को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों तक कृमिनाशक दवा की पहुंच सुनिश्चित करना है।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, फिरोजाबाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!