यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को लेकर दुकानदारों को दिए विशेष निर्देश, निर्धारित मूल्य पर बिक्री और सीसीटीवी संचालन सुनिश्चित करने के आदेश

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण

 

कांवड़ यात्रा को लेकर दुकानदारों को दिए विशेष निर्देश, निर्धारित मूल्य पर बिक्री और सीसीटीवी संचालन सुनिश्चित करने के आदेश

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश तथा उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी, फिरोजाबाद के निर्देशन में 12 अगस्त 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूपीएमएल की 100 एमएल धारिता वाली बोतलों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया।

 

अधिकारियों ने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे निरंतर संचालित रखने, पॉस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने और ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने की हिदायत दी गई।

 

कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष निर्देश

 

कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए दुकानों पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्दे लगाने तथा दुकानों के आसपास विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग ने कहा कि व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!