क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जसराना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

एलआर तिराहा के पास मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद; आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

जसराना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 

एलआर तिराहा के पास मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद; आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पूरी खबर

फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जसराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एलआर तिराहा, थाना जसराना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर आरोपी ब्रजेश पुत्र सुरेशचन्द्र, निवासी ग्राम नगला शादी, थाना जसराना, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर थाना जसराना में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 404/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक विकास कुमार अत्री, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल नवनीत कुमार शामिल रहे।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!