क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नारखी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की घटनाओं का खुलासा, 3 बाल अपचारी समेत शातिर पंकज गिरफ्तार

बिजली के केबल-तार, कॉपर, ताला तोड़ने के औजार और ₹2,150 बरामद; आरोपी के कब्जे से 303 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला

नारखी पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी की घटनाओं का खुलासा, 3 बाल अपचारी समेत शातिर पंकज गिरफ्तार

 

बिजली के केबल-तार, कॉपर, ताला तोड़ने के औजार और ₹2,150 बरामद; आरोपी के कब्जे से 303 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला

 

फिरोजाबाद। थाना नारखी पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, ताला तोड़ने के औजार, चोरी का सामान बेचकर मिले ₹2,150 और घटना में इस्तेमाल किया गया नीले रंग का ई-रिक्शा बरामद हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना नारखी में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ा गांव गढ़ी अफोह मार्ग से पंकज पुत्र रामरतन उर्फ रतनलाल निवासी हाथवन्त रोड, फिरोजाबाद को तीन बाल अपचारियों के साथ गिरफ्तार किया।

 

चोरी के माल से भरे मिले पांच प्लास्टिक के बोरे

 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए, जिनमें विद्युत केबल और तार, अल्टरनेटर का कॉपर व अन्य तार बताए गए हैं। इसके अलावा ताला तोड़ने के औजार और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त ₹2,150 भी बरामद किए गए।

 

तमंचा-कारतूस बरामद, अलग मुकदमा दर्ज

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज के कब्जे से 303 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। अवैध हथियार की बरामदगी के मामले में थाना नारखी में आयुध अधिनियम के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर संबंधित चोरी के मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

 

पंकज पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नारखी, रामगढ़, टूंडला, एका, उत्तर और फरिहा थानों में चोरी, अवैध हथियार, आबकारी अधिनियम सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तीनों बाल अपचारियों के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

कार्रवाई में थाना नारखी के थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक प्रेम शंकर पांडेय एवं एसओजी टीम, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार एवं सर्विलांस टीम के साथ उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, उपनिरीक्षक आकाश कुमार तथा थाना नारखी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

PCT News Digital | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!