क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

दुकान पर उधार के सामान को लेकर विवाद, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रसूलपुर पुलिस ने कालीचरन को दबोचा, हसिया और दो डंडे बरामद; मुकदमा दर्ज होने के बाद से था वांछित

दुकान पर उधार के सामान को लेकर विवाद, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

रसूलपुर पुलिस ने कालीचरन को दबोचा, हसिया और दो डंडे बरामद; मुकदमा दर्ज होने के बाद से था वांछित

 

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के ग्राम मौढ़ा में दुकान पर उधार का सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गाली-गलौज के बाद डंडों और हसिया से हमला किया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक हसिया बरामद किया गया है।

 

बीजेपी कार्यालय के पास से पुलिस ने दबोचा

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने कालीचरन पुत्र साहिब सिंह, निवासी ग्राम मौढ़ा, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद को बीजेपी कार्यालय के पास सर्विस रोड, एनएच-19, वृहद ग्राम मौढ़ा के पास से गिरफ्तार किया।

 

उधार के सामान को लेकर शुरू हुआ था विवाद

 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को वादी अर्जुन सिंह उर्फ भूरी सिंह पुत्र गनेशी लाल निवासी ग्राम मौढ़ा ने थाना रसूलपुर में तहरीर दी थी। आरोप है कि दुकान पर उधार का सामान लेने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से डंडों और हसिया से हमला किया गया।

 

मामले में थाना रसूलपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 416/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।

 

आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कालीचरन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 डंडे और 01 हसिया बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

आपराधिक इतिहास—

 

– मु0अ0सं0 523/16, धारा 323/452 भादवि, थाना रसूलपुर।

– मु0अ0सं0 416/26, धारा 109(1)/115(2)/352/351(2) बीएनएस, थाना रसूलपुर।

– मु0अ0सं0 108/14, धारा 13 जी एक्ट, थाना रसूलपुर।

– मु0अ0सं0 133/15, धारा 323/384/452/504 भादवि, थाना रसूलपुर।

 

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, निरीक्षक अपराध ओंकार नाथ यादव, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार, कांस्टेबल सचिन शर्मा, प्रिन्सराज कम्बोज और सुमित कुमार शामिल रहे।

 

PCT News Digital

फिरोजाबाद से जुड़ी हर बड़ी खबर पर हमारी नजर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!