नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 200 शैय्या चिकित्सालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, नर्सिंग छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त समाज का दिया गया संदेश

फिरोजाबाद। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत बुधवार, 05 अगस्त 2026 को 200 शैय्या एस.एन.एम.सी. चिकित्सालय परिसर, फिरोजाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) पीकेश कुमार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. अनामिका सिंह प्रधान (नर्सिंग ट्यूटर) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अरुशिखा (मनोचिकित्सा विभाग), डॉ. कोमल (टीबी विभाग) तथा श्री रोहित कैन (नर्सिंग विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नशा मुक्त भारत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।