Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पचोखरा गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

100 गौवंश सुरक्षित मिले, बीमार पशुओं को अलग रखने, बछड़ों की विशेष देखभाल और नियमित चारा-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश

फिरोजाबाद: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पचोखरा गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

100 गौवंश सुरक्षित मिले, बीमार पशुओं को अलग रखने, बछड़ों की विशेष देखभाल और नियमित चारा-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश

फिरोजाबाद। जनपद के जिला धिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पचोखरा स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, चारा-पानी, साफ-सफाई और संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जिला धिकारी को बताया कि वर्तमान में गौ आश्रय स्थल में 100 गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिए कि बीमार गौवंशों को स्वस्थ पशुओं से अलग रखा जाए, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना न रहे और उनका समय पर समुचित उपचार किया जा सके। साथ ही छोटे बछड़ों की देखभाल और पोषण के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि गौवंशों के लिए हरा चारा और भूसा नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा गौ आश्रय स्थल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखी जाए। पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनके संरक्षण एवं संवेदनशील देखभाल का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!